6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 बालक और रैफर, बोहना गांव में अज्ञात बीमारी से तीन मासूमों की मौत का मामला

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर बोहना गांव में अज्ञात बीमारी से पीडि़त बालकों की जांच करती राज्यस्तरीय चिकित्सा दल।

सवाईमाधोपुर. खण्डार क्षेत्र के गण्डावर व बोहना गांव में फैल रही अज्ञात बीमारी से तीन बच्चों की मौत के मामले में रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक सहित राज्य व जिला स्तरीय टीम ने बोहना व गण्डावर गांव में डेरा डाला। इस दौरान चिकित्सक दल ने वहां रोगियों की जांच की। गण्डावर में एक तथा बोहना में तीन बालकों में ब्रोंको न्यूमोनिया के लक्षण पाए गए। इस पर चारों बालकों को संदिग्ध मानते हुए सवाईमाधोपुर रैफर कर दिया गया। अभी अज्ञात बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान राज्य व जिला स्तरीय विशेषज्ञों की टीम ने रोगियों की जांच कर उपचार किया। साथ ही ग्रामीणों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। संदेहास्पद स्थिति वाले बच्चों का मौके पर ही चेकअप कराया।

खबर से मचा हड़कं प
राजस्थान पत्रिका ने शनिवार देर रात करीब दस बजे गण्डावर व बोहना में अज्ञात बीमारी से दो मासूमों की मौत के बाद 'सीएमएचओ दौड़े गावों मेंÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस पर रात में जयपुर के चिकित्सा निदेशक ने सीएमएचओ से पूरे मामले की जानकारी ली। रातों रात जांच के लिए टीकाकरण प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. एसके गर्ग तथा संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर सवाईमाधोपुर रवाना की। इसपर राज्य स्तरीय टीम सहित सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा, डिप्टी सीएमएचओ दौलतराम यादव, खण्डार ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राजीव शर्मा,शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जीपी गुप्ता, फिजिशियन डॉ. गौरव जैन, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता टटवाल, माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट अंकुर त्यागी, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, खण्डार व बहरावण्डा खुर्द सीएचसी की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर 12 साल तक के रोगी बालकों की जांच कर उपचार दिया। इस दौरान टीम ने गण्डावर गांव में 75 तथा बोहना में 25 बालकों की स्क्रीनिंग की।

सैम्पल भेजे कोटा मेडिकल कॉलेज
सीएमएचओ डॉ. मीणा ने बताया कि चारों ब्रोंको न्यूमोनिया के रोगियों के सेम्पल जांच के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सके गा कि गांव में कौनसी बीमारी का प्रकोप है।

बालक सर्दी-जुकाम से ग्रस्त
चिकित्सा टीम ने बताया कि जांच में गण्डावर गांव में 75 बालक रोगी तथा गण्डावर में 25 बालक सर्दी जुकाम के पाए गए। जिन्हें दवा दे दी गई है। गांव में अज्ञात बीमारी पर नियंत्रण के प्रयास जारी है।

दवा उपलब्ध नहीं तो, बाजार से दवा खरीदें
जांच के दौरान राज्य स्तरीय टीम के सदस्य डॉ. धौलपुरिया ने सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा को निर्देश दिए कि जांच टीम को जिन भी दवाओं की आवश्यकता है। उन्हें दवा जिला अस्पताल के औषधि भण्डार से उपलब्ध कराई जाए। भण्डार में दवा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में दवा बाजार से खरीद कर उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में जांच करने वाली आरबीए की टीम व एएनएम को जांच के लिए नियमित रखा जाए। जब तक की गांवों में स्थिति सामान्य नहीं हो। साथ ही प्रत्येक घंटे की अपडेट लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। जांच के बाद संदेहास्पद केसों के पाए जाने पर उनकी जांच करवा कर उपचार किया जाए। प्रतिदिन की स्थिति की रिर्पोटिंग भी करें।

नियमित दवा का छिड़काव करें
स्वास्थ्य निदेशक ने डिप्टी सीएमएचओ यादव को दोनों गंावों में क्लोरीनेशन, एंटी लार्वा एक्टिविटी, स्क्रीनिंग नियमित करने के निर्देश दिए। दोनों गांवों में आईडीएसपी की टीमों नेे क्लोरीनेशन व स्क्रीनिंग की।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग