5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
VIDEO: सवाईमाधोपुर रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में सीसीएफ का किया घेराव,पर्यटकों का हंगामा क्यो जानिए पुरी खबर
Play video

VIDEO: सवाईमाधोपुर रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में सीसीएफ का किया घेराव,पर्यटकों का हंगामा क्यो जानिए पुरी खबर

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में नए पर्यटन सत्र के आगाज से पहले ही करंट बुकिंग प्रक्रिया में किए बदलाव सिस्टम के पेचीदापन परेशानी का सबब बन रहा है। शनिवार को रणथम्भौर के बाहरी जोनों में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को शाम की पारी में पर्यटकों को टिकट नहीं मिले। ऐसे में पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ।

सीसीएफ का किया घेराव
शाम की पारी में टिकट नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने बुकिंग विण्डो पर जमकर हंगामा किया। पर्यटकों को 6 से 10 जोन की जगह केवल जोन 6 के ही टिकट काटे गए। आठ वाहनों के टिकट काटने के बाद उसे भी बंद कर दिया गया। वहीं सात आठ, नौ व दस जोन में रास्तों की मरम्मत कार्य के चलते किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं सुबह की पारी में टिकट ही नहीं काटे गए। ऐसे में पर्यटक भ्रमण पर नहीं जा सके। हंगामा बढऩे पर सूचना मिलते ही रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ वाईके साहू मौके पर पहुंचे। सीसीएफ के मौके पर पहुंचते ही पर्यटकों ने सीसीएफ का घेराव कर लिया। इस पर सीसीएफ ने समझाइश कर मामला शांत किया।

कोलकाता से आया पर्यटकों का दल रहा मायूस
कोलकाता से रणथम्भौर भ्रमण पर चालीस पर्यटकों का दल आया हुआ है। पर्यटक विक्की पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जब पर्यटकों का दल बुकिंग विण्डो पर पहुंचा तो वन अधिकारियों ने शनिवार शाम को उन्हें भ्रमण पर भेजने की बात कही। इसके बाद शनिवार शाम की पारी के समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाए।

उधर रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ वाई के साहू का कहना है की नई प्र्रक्रिया के तहत डीओआईटी की ओर से बुकिंग की जा रही है। ऐसे में वाहनोंं की लिमिट के कारण कई पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सके। प्रक्रिया में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़