6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली मिलन समारोह मनाया

होली मिलन समारोह मनाया
less than 1 minute read
Google source verification
कार्यक्रम में सजाई गई झांकी व अन्य लोग।

सवाईमाधोपुर गंगापुर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में सजाई गई झांकी व अन्य लोग।

सवाईमाधोपुर. लायंस क्लब गंगापुर सिटी के तत्वावधान में रविवार को बाइपास रोड स्थित पार्थ रिसोर्ट में होली मिलन समारोह मनाया गया इसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया।लायंस क्लब त्रिनेत्र सवाईमाधोपुर के अध्यक्ष भागचन्द सैनी ने बताया कि फूलों से होली खेली गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, हिण्डौन, लालसोट आदि कई जगहों के लोगों ने भाग लिया।


वित्तीय समावेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सूरवाल. डिजिटल ग्राम सूरवाल वित्तीय समावेश जागरूकता निवेशक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएससी डिजिटल ग्राम व्यवस्थापक मकरध्वज मीना द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच धर्मराज मीना थे। विशिष्ट अतिथि सीएससी जिला प्रबंधक पुष्पेंद्र तोमर मौजूद थे। कार्यक्रम में डिजिटल सेवाओं से जुड़ी जानकारी जैसे बैंकिंग सेवाएं, बीमा और पेंशन, डिजिटल वित्तीय सेवाएं, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, चिकित्सा, कम्प्यूटर कोर्स एलईडी बल्ब, हेल्थ सहित अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग