5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों को आकर्षित करेगा चौथमाता सरोवर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
बनाए तोरण द्वार।

चौथकाबरवाडा. सरोवर के घाटों पर बनाए तोरण द्वार।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में चौथ माता ट्रस्ट की ओर से चौथ माता सरोवर के स्वरूप को निखारने का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। पूर्व में नवीन घाटों का निर्माण कर सीढिय़ों पर पत्थर लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब हर घाट पर तोरण द्वार बनाए गए है। इसके साथ ही इनमें लाइटिंग का कार्य करवाया जा रहा है। सरोवर परिसर में पंचायत की ओर से जयपुर से एलईडी मंगवाई है।


प्राचीन छतरियों का किया जीर्णोंद्धार
चौथ माता सरोवर के पास स्थित प्राचीन छतरियों का ट्रस्ट द्वारा जीर्णोद्धार किया गया है। सरोवर में चलित नौकायान भी लोगों को खूब लुभा रही है।


चौथ माता ट्रस्ट की ओर से सरोवर को आकर्षण बनाने के लिए घाटों पर तोरण द्वार बनाए गए है। इसी के साथ इनमें लाइटिग करवाई जाएगी। सरोवर का सौन्दर्यीकरण के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे।

श्रीदास सिंह, मंत्री, चौथ माता ट्रस्ट


चौथ माता ट्रस्ट की ओर से सरोवर को आकर्षण बनाने लिए कई कार्य करवाए जा रहे हैं। इधर ग्राम पंचायत द्वारा भी लाइटिंग का कार्य करवाया जाएगा।
शीतल पहाडिय़ा, सरपंच, चौथ का बरवाड़ा

अंधविश्वास में उलझे देश पिछड़े
कुण्डेरा.
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय,रावल व चकेरी में मानवतावादी विश्व समाज की विचारधारा बैठक आयोजित हुई। इसमें आईपीएस किशन सहाय ने कहा कि मानवतावादी विश्व समाज का निर्माण करना प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक अंधविश्वासों में उलझे देश विकास में पिछड़ रहे हैं और विज्ञान व तकनीक पर जोर देने वाले देश आगे बढ़ रहे हैं। गजराज भारती ने जादू-टोने और अंधविश्वासों का प्रायोगिक तौर पर खंडन किया। बैठक में किशन लाल, सुरेश, कैलाश आदि उपस्थित रहे।


सिराज जिला महामंत्री मनोनीत : सूरवाल. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कबीर बेग ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक की सहमति से करमोदा निवासी सिराज अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री मनोनीत किया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग