6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथमाता मेला : झूले चकरियों से सजने लगा मेला मैदान, तैयारियों में जुटा प्रशासन व ट्रस्ट

चौथमाता मेला : झूले चकरियों से सजने लगा मेला मैदान, तैयारियों में जुटा प्रशासन व ट्रस्ट
2 min read
Google source verification
विभिन्न झूले चकरी से सजने लगा मैला मैदान।

चौथकाबरवाड़ा में विभिन्न झूले चकरी से सजने लगा मैला मैदान।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथ माता के वार्षिक लक्खी मेले की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मेले में अब 9 दिन शेष है। ऐसे में व्यापारियों से लेकर हर परिवार मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। व्यापारी दुकानों को सजाने में लगे हैं। दूसरी ओर मेला परिसर में कई तरह के झूले, चकरी, मौत का कुआं समेत विभिन्न आमोद-प्रमोद के आइटम लगाए जा रहे हैं। मेले को लेकर स्थानीय दुकानदार जयपुर शहर सहित अन्य जगहो से सामान खरीद कर ला रहे हैं तथा दूर-दूर से मेले में लगाए जाने वाले दुकानदार भी यहां पहुंच रहे हैं।


प्रशासन भी तैयार
मेले में सुरक्षा, पेयजल, रोशनी जैसी सुविधाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। रेलवे विभाग विशेष मेला ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है तो परिवहन विभाग मेले की भीड़ के लिए यातायात के साधनों का अतिरिक्त इंतजाम करने की कवायद में है। पंचायत ने मेला मैदान की सफाई के अलावा वाहनों को मेला परिसर से पहले रोकने के लिए कस्बे के प्रवेश द्वारों पर बेरिकेड्स लगाकर पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। मेले के प्रचार प्रसार के लिए विशेष पोस्टर जारी किया है। इधर पुलिस प्रशासन ने मेला अवधि में अतिरिक्त जाप्ता लगाने की तैयारियां की जा रही है।


जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रविवार को जिला कलक्टर डॉ. सत्यपाल सिंह का चौथ का बरवाड़ा का दौरा रहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने मेला मैदान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेले के दौरान सफाई रखने, शौचालयों की व्यवस्था करवाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा रास्तों में सड़कों के गड्डों को भरवाने के निर्देश दिए। चौथ माता ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मेले व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपजिला कलक्टर राहुल सैनी, तहसीलदार त्रिलोक गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी विजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग