15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथमाता मेला शुरू, सकट चतुर्थी पर आज कई राज्यों के श्रद्धालु करेंगे मां के दर्शन

Chauthmata Fair Starts Today : सवाई माधोपुर में आज से चौथमाता का मेला शुरू हो गया है। आज संकट चतुर्थी पर कई राज्यों के श्रद्धालु मां के दर्शन करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
chauthmata_fair.jpg

Chauthmata Fair Sawai madhopur

Chauthmata Fair Starts Today : सवाई माधोपुर में आज से चौथमाता का मेला शुरू हो गया है। आज संकट चतुर्थी पर कई राज्यों के श्रद्धालु मां के दर्शन करेंगे। सवाई माधोपुर के चौथकाबरवाड़ा स्थित चौथ माता परिसर पर सोमवार को मुख्य मेला भरेगा। इस दिन माता के दरबार में कई राज्यों के श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं। राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व हरियाणा के ढेर सारे श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। साथ ही मां के दर्शन को श्रद्धालु की भीड़ लगातार आ रही है। आज सोमवार से मेला 3 दिन तक भरेगा। वैसे तो चौथ माता के मेले का आगाज शनिवार से हो गया था। पर आज सोमवार को सकट चतुर्थी है। इस दिन चौथ माता की पूजा अर्चना, व्रत रखने की परंपरा है। भारी भीड़ को देखते हुए इस बार प्रसाद चढ़ाने के इंतजाम सुविधाजनक ढंग से किए गए हैं। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम हैं।

शनिवार से हुआ चौथ माता मेले का आगाज

चौथ माता के सात दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का शनिवार से आगाज हुआ। इस अवसर पर मंगला आरती के साथ चौथ माता मेले की शुरुआत हुई। पैदल जत्थों के साथ श्रद्धालुओं का माता के दर पर पहुंचना शुरू हो गया था। माता के जयकारों के साथ दर्शनों की ललक में आगे बढ़ते पदयात्रियों के कदम क्षेत्र में श्रद्वा और भक्ति का माहौल बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें - भाजपा ने चला राजस्थान में ERCP का बड़ा दांव, 13 जिलों की 9 लोकसभा सीटों पर चल सकता है भगवा जादू

यह भी पढ़ें - Chauth Mata Mela 2024 : आज से 24 घंटे खुलेंगे चौथ माता के पट, मेले में 1200 जवान तैनात, देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग