
मेला परिसर में लगे झूले चकरी सहित जादू की आइटमों को देखने की लोगों की भीड़ उमड़ी। युवा बच्चे और महिलाएं अपने समूह के साथ पहुंचकर मेला परिसर में लगी मनोरंजन के आइटमों का लुफ्त उठाते नजर आए।

मेला परिसर में दुकानों पर खरीदारों का हुजूम देखने को मिला। महिलाओं ने घरेलू सामान खरीदने में रुचि दिखाई।

मेले के दौरान ग्राम पंचायत की ओर से खेल मैदान में घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। ऐसे में रेस में भाग लेने के लिए कई जगहों से गुर्जर समाज के लोग अपने घोड़ों को लेकर यहां पहुंचे।

मंदिर परिसर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं से अटा रहा।

मेला परिसर में दुकानों पर खरीदारों का हुजूम देखने को मिला। महिलाओं ने घरेलू सामान खरीदने में रुचि दिखाई।

चौथ माता मेले में शनिवार रात को चौथ माता ट्रस्ट की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया

तो देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने श्रोताओं में जोश जगा दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता डटे रहे।