4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा स्थगित

- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तबीयत नाजुक होने के बाद भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम किए रद्द- भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की दुर्ग से वापसी
2 min read
Google source verification
patrika

शेरपुर हैलिपेड से वापस रवाना होते कार्यकर्ता।



सवाईमाधोपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रस्तावित गौरव यात्रा का कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक होने के कारण स्थगित कर दिया गया है। यात्रा स्थगित होने की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। इधर, यात्रा स्थगित होने के बाद दुर्ग पर मौजूद भाजपा नेता व प्रशासनिक अधिकारी वापस लौटने की तैयारी करने लगे हैं।
9 बजे पहुंचना था दुर्ग
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को सुबह 9 बजे रणथम्भौर पहुंचना था। मौके पर जिला कलक्टर पीसी पवन, जिला पुलिस अधीक्षक समीरसिंह सहित अन्य आलाअधिकारी मौजूद थे। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद अधिकारियों को कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली।
धरी रह गई तैयारियां
यात्रा रद्द होने से जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां धरी रह गईं।। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्याप्क स्तर पर तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से जगह- जगह होर्डिंग्स, पोस्टर लगाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से रणथम्भौर रोड, शेरपुर हैलिपेड, रणथम्भौर दुर्ग, हम्मीर सर्किल, अम्बेडकर सर्किल आदि विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार तैयार किए गए थे।
करोड़ों पर फिरेगा पानी
यात्रा स्थगित होती है तो यात्रा की तैयारियों पर जिला प्रशासन की ओर से खर्च किए गए करोड़ों रुपए बेकार हो जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री की चुनावी तैयारियों को झटका लगेगा।
दिल्ली रवाना होने की आशंका
मुख्यमंत्री जल्द ही पूर्व प्रधामंत्री की सेहत का हाल जानने के लिए जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। हालांकि अभी तक इस सबंध में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हैलीपैड को लेकर बना था संशय
त्रिनेत्र गणेश दर्शन के साथ गौरवयात्रा को शुरू करने जा रही मुख्यमंत्री के लिए विकल्प के तौर पर दो हैलीपैड तैयार किए गए थे। इसके लिए शेरपुर व रणथम्भौर दुर्ग स्थित पार्क में हैलीपैड बनाया गया था। कुछ स्थानीय संगठनों ने दुर्ग में हैलीकॉप्टर उतारने को लेकर विरोध दर्ज कराया था। वहीं जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग