5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर परिषद में 12 जुलाई को सभापति के खिलाफ अविश्वास को लेकर बोर्ड बैठक में, यह खबर कर सक्ती है पार्षदों के लिए 12 को बडा काम

महिला पार्षदों के साथ बच्चे भी भूमिगत, बच्चों की सारसंभाल में व्यतीत हो रहा दिन, खास बात ये है कि उनके साथ उनके बच्चे भी भूमिगत चल रहे हैं।      
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

एक अज्ञात स्थान पर महिला पार्षदों के साथ बच्चे।

सवाईमाधोपुर . नगर परिषद सभापति के खिलाफ अविश्वास को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच कई महिला पार्षद भूमिगत हैं। खास बात ये है कि उनके साथ उनके बच्चे भी भूमिगत चल रहे हैं। घर से बाहर एक अज्ञात स्थान पर होटल में उनके साथ बच्चे भी हैं। उनको खिलाने-पिलाने एवं सारसंभाल में दिन व्यतीत हो रहा है। पत्रिका को उनको एक ऐसी ही तस्वीर भी मिली है।

इसे भी पढे... सभापति के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस पार्षद लामबंद, कलक्टर को अविश्वास पत्र सौंपा


जिसमें बच्चों के साथ हैं। दूसरी ओर उनकी गैर मौजूदगी में उनके घरों का कामकाज भी गड़बड़ा रहा है। हालांकि उनके परिजन जैसे-तैसे घर संभाल रहे हैं। हालांकि वोटिंग की तारीख लम्बी दे देने से उनकी परेशानी कुछ बढ़ रही है।

जरूर पढे..... सवाईमाधोपुर नगर परिषद सभापति अपने पद पर रहेंगी या नहीं, फैसला 12 को


उत्साहित हैं महिला पार्षद : यहां नगर परिषद में 12 जुलाई को सभापति के खिलाफ अविश्वास को लेकर होने वाली बोर्ड बैठक में अविश्वास आएगा या नहीं, ये तो काल के गर्भ में है, लेकिन अगर अविश्वास आया तो भूमिगत महिला पार्षदों में से ही किसी का सभापति बनाना तय है। क्योंकि सभापति पद के लिए सामान्य महिला की सीट है। उधर, भूमिगत चल रहीं महिला पार्षद 12 जुलाई को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाओं ने मंगलवार को भी अज्ञात स्थान पर अलग से बैठक की। उन्होंने एकजुट होकर सभापति डॉ. विमला शर्मा के खिलाफ अविश्वास के समर्थन में वोटिंग करने का संकल्प दोहराया।

यह जरूरी है आपके लिए.... पार्षदों की कलक्टर के सामने परेड, सभापति के खिलाफ निकाली भड़ास, गुस्साए पार्षदों ने फेंका लेटरपेड

पिकनिक सा माहौल
महिला पार्षदों के बीच पिकनिक सा माहौल नजर आ रहा है। वे एक साथ ही जाती हैं और एक साथ ही उनका खाना-पीना हो रहा है। ऐसे में उनके लिए ऐसा माहौल किसी पिकनिक जैसा ही लग रहा है। वहीं रोजाना स्पेशल खाना भी आर्डर कर मंगवाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग