6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे के आगोश में लिपटा रहा शहर

कोहरे के आगोश में लिपटा रहा शहर
less than 1 minute read
Google source verification
 सामने तेज कोहरे के बीच  गुजरते वाहन।

ेसवाईमाधोपुर में जिला कारागृह के सामने तेज कोहरे के बीच गुजरते वाहन।

सवाईमाधोपुर. जिले भर में गत दो दिनों से सर्दी का असर बढ़ा है। बारिश के बाद मौसम एकाएक बदला है। अलसवेरे लोग उठे तो कोहरा नजर आया। जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह शहर कोहरे से लिपटा नजर आया। गत दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह कोहरे व सर्दी के चलते विद्यार्थियों को परेशानी हुई। वाहनों के कांच पर ओस जमी रही। कोहरे के चलते सुबह 11 बजे बाद थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद फिर गायब हो गए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। सुबह सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे धूजते हुए स्कूल पहुंचे। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 एवं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


भगवतगढ़/भाड़ौती/पीपलदा/ बाटोदा/मलारना डूंगर. क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे अचानक कोहरा छाने लगा जो दोपहर करीब 12 तक जारी रहा। इस बीच अंधेरा रहने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पडे। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग