5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांची टंकियों की स्वच्छता

गंगापुरसिटी . मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा का निरीक्षण कर पानी की टंकियों की स्वच्छता के साथ अन्य व्यवस्थाओं को परखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

जांची टंकियों की स्वच्छता

गंगापुरसिटी . मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा का निरीक्षण कर पानी की टंकियों की स्वच्छता के साथ अन्य व्यवस्थाओं को परखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान प्रसाद गोयल ने पानी की टंकी की स्वच्छता, सफाई की अंकित तिथि, शौचालय एवं मूत्रालयों का हाल देखा। साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर पढ़ाई का स्तर भी देखा। साथ ही पुस्तकालय कक्ष व पोषाहार का निरीक्षण किया। सीबीईओ गोयल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बैरवा बस्ती में प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्याख्याता राजकुमार मीना एवं ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे।


वजीरपुर . कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने निरीक्षण कर पोषाहार की गुणवत्ता, शौचालय, आईसीटी लैब एवं विद्यालय की पानी की टंकियों को देखा। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह धनबाल ने बताया कि उन्होंने शैक्षिक उन्नयन, शिक्षा में नवाचार एवं परीक्षा परिणाम सुधार के लिए सुझाव दिए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग