6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां कॉलेज छात्र सचिन को CM बनाने की मांग पर अड़े, लगाए पायलट जिंदाबाद और गहलोत मुर्दाबाद के नारे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
college students protest to make sachin Pilot CM of Rajasthan

college students protest to make sachin Pilot CM of Rajasthan

बौंली/ सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर के बौंली जिले में शुक्रवार को सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कॉलेज छात्रों ने प्रदर्शन किया। कॉलेज के छात्रों ने मुख्य ग्राम पंचायत तिराए पर जाम लगा दिया। उन्होंने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए, वहीं अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन व तहसीलदार मौके पर समझाइश कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।


महुवा/ खेड़ला/ दौसा उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में गुरुवार को उनके समर्थक सड़क पर उतर गए। इस दौरान समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 21 स्थित पाटोली में गुरुवार को जाम लगा कर रोडवेज बस के शीशे फोड़ दिए। आक्रोशित लोग पायलट के समर्थन में नारा लगा रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी हाईवे पर आ गई। आधे घंटे जाम से सड़क के दोनों और वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम लगाने वाले वाले समर्थकों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद सचिन पायलट का शांति बनाए रखने का संदेश आने मिलने पर समर्थकों ने जाम खोला। इधर, सिकंदरा, मानपुर, सैंथल के खुर्री गांव में भी समर्थकों ने जाम लगा दिया। दुब्बी में सचिन समर्थकों ने सद्बुद्धि यज्ञ कर आहुतियां दी।

सिकंदरा में भी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पूर्व कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए प्रशासन के आला अधिकारियों ने गुरुवार शाम को सिकंदरा चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया। यहां करीब दो घंटे तक आरएसी व पुलिस के जवान तैनात रहे।


उधर, बांदीकुई में शहर के बसवा रोड पंचायत समिति परिसर में आधा दर्जन युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार देर शाम पानी की टंकी पर चढ़ गए। जहां पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते दिखाई दिए। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गई रात को पुलिस ने युवकों को समझाइश कर उतरवाया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग