5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्नदाता ने किया कांग्रेस पर वार, कहा— कर्जमाफी के वादे से मुकर रही सरकार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
congress taking back step for loan waive in Rajasthan- farmers

congress taking back step for loan waive in Rajasthan- farmers

सवाई माधोपुर। किसान संघ के बैनर तले दर्जनों किसानों ने मंगलवार को यहां कलक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की ओर से अब तक कर्जा माफी नहीं करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की। किसान संघ के महामंत्री गजानंद जाट ने बताया कि सरकार पूर्व में किए गए वादे से मुकर रही है। मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में सभी किसानों में रोष बना हुआ है। उन्होंने जिला कलेक्टर से शीघ्र ही किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की है। इस दौरान दर्जनों किसान मौजूद थे।


भारतीय किसान संघ जिला महामंत्री गजानंद जाट ने बताया कि हम भारत के सभी राज्यों के किसानों का प्रतिनिधित्वकर रहे हैं। यहां कलेक्ट्रेट पर हम उन सबकी मांगों को लेकर आए हैं। हमारी मांग है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को संपूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि यदि मेरी सरकार बनी, तो सभी किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, लेकिन अब सरकार मुकर रही है। बचने के लिए कई तरह की गलियां निकाली जा रही हैं। वे हमको चोर बनाना चाहते हैं। हम यहां अपना विरोध प्रकट करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग