खण्डार. कस्बे के बड़े तालाब में बुधवार को एक मृत मगरमच्छ मिला। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। ग्रामीण मुकेश,मुकुट, गोपाल आदि ने बताया कि बुधवार सुबह वे तालाब पर नहाने गए तो वहां पानी में मृत मगरमच्छ पड़ा हुआ था। एक बारगी तो लोग मगरमच्छ को देख कर डर गए, लेकिन काफी देर तक उसमें हलचल नहीं होने से उसके मृत होने का पता चला।