5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से रणथम्भौर में बंद होगी करंट बुकिंग, सुबह की पारी में करंट बुकिंग से होगी आखिरी सफारी

आज से रणथम्भौर में बंद होगी करंट बुकिंग, सुबह की पारी में करंट बुकिंग से होगी आखिरी सफारी  
2 min read
Google source verification
ranthmbhor

ranthmbhor news

सवाईमाधोपुर. अगर आप आने वाले दिनोंं में रणथम्भौर भ्रमण पर आने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार शाम से रणथम्भौर में टिकटों की सारी बुकिंग को ऑनलाइन कर दिया जााएगा। शुक्रवार को सुबह की पारी में होने वाली सफारी करंट बुकिंग से रणथम्भौर में आखिरी सफारी होगी। गौरतलब है कि विभाग की ओर से कई दिनों से रणथम्भौर में करंट बुकिंग बंद करने की कवायद की जा रही थी लेकिन सिस्टम की खामियों के कारण बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन करने में देरी हुई। लेकिन अब विभाग की ओर से इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

सुबह दस बजे से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
शुक्रवार शाम की पारी के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग सुबह दस बजे से शुरू की जाएगी। जो सफारी शुरू होने तक जारी रहेगी। इसी प्रकार सुबह की पारी के लिए सुबह साढ़े छह बजे तक बुकिंग चालू रहेगी। दोपहर की पारी की बुकिंग दोपहर तीन बजे तक चालू रहेगी।

तत्काल वाहनों की बुकिंग भी होगी ऑनलाइन
विभाग की ओर से तत्काल कोटे के वाहनों की बुकिंग भी ऑनलाइन की जा रही है। यह बुकिंग सुबह दस बजे शुरू की जाएगी। पर्यटक कहीं से भी ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। तत्काल कोटे के वाहनों की बुकिंग सुबह की पारी में भ्रमण के लिए एक दिन पूर्व की जा सकेगी।

पीसीसीएफ ने जारी किए थे निर्देश
रणथम्भौर में पर्यटकों को टिकट विण्डो पर टिकट के लिए हो रही परेशानी को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जीवी रेडïï्डी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। इसके तहत अब आगामी दिनों में रणथम्भौर में सभी टिकट केवल ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।

इनका कहना है...
करंट बुकिंग को बंद करने के आदेश मिल गए हैं। शुक्रवार शाम की पारी से सारी बुकिंग आनॅलाइन कर दी जाएगी। सुबह दस बजे से ऑनलाइन बुकिंग खोली जाएगी।
- अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग