5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता की भक्ति में रंगा शहर

रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा
2 min read
Google source verification
patrika

dandiya

सवाईमाधोपुर. जिले भर में गुरुवार को विभिन्न समितियों व संगठनों के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर माता के जुलूस व शोभायात्रा निकाली गई। अरिहंत ेकॉलोनी में राधाकृष्ण मंदिर पर हुए नवरात्र महोत्सव में राधा कृष्ण मंदिर से माता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर पटेल नगर, मण्डी रोड, कनकवीर हनुमान मंदिर से होकर पुन: राधाकृष्ण मंदिर पहुंकर सम्पन्न हुई। इस दौरान माता दुर्गा की भव्य झांकी सजाई गई। कार्यक्रम केअंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आशा शर्मा, रजत भारद्वाज आदि मौजूद थे। इसी क्रम में कान्हा सेवा समिति की ओर से हरसाय कटले से माता का जुलूस निकाला गया। आयोजन से जुड़े नीरज मित्तल ने बताया कि जुलूस बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार, पुलिस चौकी आदि विभिन्न मार्गो से होकर पुन: हरसाय कटला पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में कल्याण सेवा समिति की ओर से शहर के न्यु मार्केट से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हरसाय कटला, बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार, पुलिस चौकी आदि कई मार्गो से होकर हरसाय कटला पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद रात में हवन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इसी प्रकार शहर की वाल्मीकी बस्ती में मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से जयपुर से आए कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी व माता की झांकियां सजाई। इसी प्रकार खड्डा कॉलोनी व परमहंस आश्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
शोभायात्रा में रहे खनकाएं ड़ांडिया
इसी क्रम में कल्याण सेवा समिति व कान्हा सेवा समिति की ओर से शहर में व अरिहंत कॉलोनी में निकाली गई शोभायात्राओं में महिलाओं ने जमकर डांडिया खनकाए। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
माता का विसर्जन आज
इसी क्रम में शुक्रवार को क ल्याण सेवा समिति की ओर से माता की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति से जुड़े रूपेश नामा ने बताया कि यात्रा हरसाय कटले से कैंटरो से रवाना होकर रामेश्वर धाम पहुंचकर सम्पन्न होगी। इसी प्रकार खड्डा कॉलोनी से भी विसर्जन यात्रा

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग