4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, हादसे का इंतजार

क्षतिग्रस्त विद्युत पोल, हादसे का इंतजार
less than 1 minute read
Google source verification
क्षतिग्रस्त विद्युत पोल

खिरनी कस्बे के जैन मंदिर के पास क्षतिग्रस्त विद्युत पोल

खिरनी. कस्बे के जैन मंदिर के पास लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसे को न्योता दे रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले सप्ताह लोडिंग वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पहले भी अन्य वाहनों की टक्कर से यह विद्युत पोल जर्जर अवस्था में था। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन पोल नहीं बदला गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।


रातभर बिजली गुल, गर्मी से लोगों ने किया रतजगा
बाटोदा. यहां बुधवार रात को बिजली गुल रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते लोगों को सारी रात गर्मी के कारण जागना पड़ा। यही हाल पिछले एक सप्ताह से चल रहा हैं कभी दिन में तो कभी रात के समय काफी देर तक होने वाली बिजली कटौती से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत समाधान टीम के कार्मिक राधामोहन शर्मा ने बताया कि पूरी बामनवास तहसील की 36 ग्राम पंचायतों के लिए मात्र एक वाहन दिया हुआ है। ऐसे में तीव्र समाधान नहीं हो पा रहा है। इधर कस्बेवासियों ने बताया कि पोल पर लगी एलटी लाइन काफी कमजोर है। थोड़ा सा भार पड़ते ही फाल्ट हो जाती है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग