6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खराब पड़ा हैण्डपम्प, खाली पड़ी पानी टंकी, लोग परेशान

खराब पड़ा हैण्डपम्प, खाली पड़ी पानी टंकी, लोग परेशान
less than 1 minute read
Google source verification
खाली बर्तन लेकर खड़ी महिला।

बैरवा बस्ती में खराब पड़े हैण्डपम्प पर खाली बर्तन लेकर खड़ी महिला।

भाड़ौती. ग्राम पंचायत गंभीरा गांव में पिछले काफी समय से बैरवा बस्ती में एक हैण्डपम्प व पानी की टंकी कई महीनों से खाली पड़ी हुई है। ग्रामीण रमेश बैरवा, पप्पू लाल, इंद्रराज, प्रभुलाल बैरवा आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा 3 साल पहले बैरवा बस्ती में बनाई गई पानी की टंकी करीब साल भर से खाली पड़ी हुई है।सर्दी के मौसम मेंं पीने का पानी लेने के लिए दूर खेत के बोरिंग से लेने जा रहे है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार पंचायत प्रशासन एवं सरपंच को अवगत कराने के बाद भी आज तक टंकी में पानी नहीं भरा गया।


ग्राम पंचायत के गम्भीरा गांव में बैरवा बस्ती में पानी की टंकियों का निर्माण तीन साल पहले ग्राम पंचायत प्रशासन ने निर्माण किया था। बैरवा मोहल्ला में पानी की टंकी काफी समय से खाली पड़ी हुई है एवं मोटर बंद है।इससे लोगों को दूरदराज खेतों से पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। पालतू पशुओं को पानी पिलाने भी सुबह शाम दूसरे बोरिंगों पर ले जा रहे है। इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मोहल्ले में एक हैण्डपम्प लगा हुआ है वह भी कुछ दिनों पूर्व खराब हो गया हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग