4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी पढ़ाने और बचाने का दिया संदेश

गंगापुरसिटी . राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई अ, ब एवं स के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सप्त दिवसीय शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने अंगीकृत की गई बस्तियों एवं कॉलेज परिसर स्थित उद्यान में साफ-सफाई की।
2 min read
Google source verification
gangapurcity news

बेटी पढ़ाने और बचाने का दिया संदेश

गंगापुरसिटी . राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई अ, ब एवं स के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सप्त दिवसीय शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने अंगीकृत की गई बस्तियों एवं कॉलेज परिसर स्थित उद्यान में साफ-सफाई की।


कार्यवाहक प्राचार्य रामराज मीना ने बताया कि बौद्धिक सत्र में बी. एस. गोयल ने योग व आयुर्वेद विषय पर कहा कि आयुर्वेद जीवन का विज्ञान होता है। इसके माध्यम से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। संकाय सदस्य धर्मवीर मीना ने राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना ‘मुझको नहीं तुझको’ के बारे में बताया। प्रो गोपाललाल मीना एवं प्रो. रामराज मीना ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. पुरूषोत्तम सिंह, प्रो. कल्लन सिंह मीना, कार्यक्रम अधिकारी राकेश दुबे, डॉ. महेश कुमार गर्ग एवं उर्मिला मीना उपस्थित रहे।

इसी प्रकार अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर की शुरूआत मेडिटेशन एवं योग से हुई। प्राचार्य डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने अंगीकृत किए गांव मानपुर में जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी दर्शी चतुर्वेदी ने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर कन्या भू्रण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता एवं शिक्षा के बारे में नारे लगाकर जागरूक किया। इस अवसर पर मनीष शर्मा, नवीन मित्तल, विश्वजीत सिंह एवं सोनू कु मार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


समाज सेवा सर्वोपरि


बामनवास . राजकीय महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस के शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि गोपाललाल मीना राजकीय महाविद्यालय गंगापुरसिटी तथा विशिष्ट अतिथि हरिप्रसाद मीना ने बेहतर कार्य करने वाले स्वंयसेवकों को सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि ने समाज सेवा को सर्वोपरि बताते हुए विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में अधिकाधिक रूप से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्राचार्य विजयसिंह मीना ने की। शिविर प्रभारी भीमसिंह मीना ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ दल का पुरस्कार ज्योतिबा फूले दल को दिया गया। श्रेष्ठ लोकगायन को खिताब राजा राम मोहन राय ग्रुप को मिला। वहीं श्रेष्ठ स्वंयसेवक जितेश कुमार मीना तथा स्वंयसेविका रजनी कुमारी प्रजापत को चिह्नित किया गया। सर्वश्रेष्ठ दलनायक का पुरस्कार नीलम कुमारी मीना को मिला। स्वंयसेविका अर्पणा एवं निरमा ने शिविर के अनुभव साझा किए। राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग