17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चादर में लिपटा मिला युवक का शव, हाथ-पैर 15-20 फीट दूर पडे़ मिले, हत्या की आशंका

Sawaimadhopur News : चौथकाबरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बगीना गांव में रविवार सुबह बनास नदी में एक चादर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके हाथ पैर करीब 15 से 20 फीट दूर पर मिले।

less than 1 minute read
Google source verification

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

सवाईमाधोपुर। चौथकाबरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बगीना गांव में रविवार सुबह बनास नदी में एक चादर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके हाथ पैर करीब 15 से 20 फीट दूर पर मिले। वहीं घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इधर, सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एफएसएल टीम ने भी जांच शुरू की। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने बनास में बनी रपट के पास एक चद्दर में बंधी हुई लाश देखकर सूचना दी।

मौके पर देखा तो उसके हाथ पैर करीब पन्द्रह-बीस फीट दूर पड़े मिले। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। अज्ञात युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : रिश्ते में पोते ने अपने साथियों के साथ मिलकर की दादा की हत्या, खेत में रखवाली कर रहा था बुजुर्ग