4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सांभर की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सांभर की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
 सांभर की मौत

सांभर की मौत

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड पर अमरेश्वर के गेट के सामने रविवार को सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक सांभर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रणथम्भौर रोड पर शेरपुर की ओर से तेज गति में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अमरेश्वर वन क्षेत्र से बाहर आए एक सांभर को टक्कर मार दी। इससे सांभर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांभर के शव को अपने कब्जे में लिया।


अवैध तरीके से शराब ले जाते एक गिरफ्तार
मलारना डूंगर. लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित टोन्ड गांव के अवैध तरीके से शराब ले जा रहे एक जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 पव्वे देशी शराब जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी राकेश (30) पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी महारिया थाना मंडावरी का रहने वाला है। हैड कांस्टेबल रामावतार मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टोन्ड गांव से सिर पर प्लास्टिक के बैग में अवैध देशी शराब भर कर जस्टाना गांव की तरफ जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर हाइवे पर टोन्ड गांव से आगे पहुंचे तो आरोपी सिर पर प्लास्टिक का बैग लेकर पैदल ही जा रहा था। रुकवाकर बैग की तलाशी ली तो उसमें 110 पव्वे देशी शराब के मिले। एक साथ इतनी शराब ले जाने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग