6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

126 लाख रुपए का ऋण माफ

126 लाख रुपए का ऋण माफ
2 min read
Google source verification
 प्रमाण पत्र प्राप्त करते किसान।

फुलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में आयोजित कर्ज माफी शिविर में प्रमाण पत्र प्राप्त करते किसान।

बाटोदा. फुलवाड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित ऋण माफी शिविर में 433 सदस्यों का 126 लाख रुपए का कर्ज माफ किया गया। शिविर का उद्घाटन समिति अध्यक्ष मट्टू मीना ने किया। समिति के व्यवस्थापक भूरसिंह मीना ने बताया कि शिविर में 85 सदस्यों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शेष सदस्यों को समिति स्तर पर प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर शाखा प्रबंधक रामदयाल मीना, लोन सुपरवाइजर राजेश जैन, टीम प्रभारी डीएस सोलंकी सहित कई लोग मौजूद थे।


भाड़ौती. ग्राम पंचायत भाड़ौती के सहकारी सेवा समिति पर सोमवार को 393 लाभार्थियों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसमें 11980875.95 रुपए का सरकार द्वारा ऋण माफ किया गया। इस दौरान किसानों को मुख्य अतिथि अरविंद गौतम जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष मलाना डूंगर सीताराम गुर्जर, सरपंच रजनी देवी, जीएसएस अध्यक्ष भरत लाल मीणा, अधिशासी अधिकारी सवाईमाधोपुर मानजीलाल ऋण पर्यवेक्षक मलारना डूंगर रामकेश मीणा तथा छगनलाल व्यवस्थापक तारनपुर जीएसएस धीरेश्वर सोनी आदि मौजूद रहे।


ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण आज : ग्राम पंचायत शेषा में सहकारी समिति पर किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक अलमुद्दीन ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति शेषा कार्यालय पर मंगलवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।


नींदड़दा ने जीता खिताब
भगवतगढ़. जटवाड़ा कलां में सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र की फुटबॉल की युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद महिला मंडल जटवाड़ा कलां के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल सवाईमाधोपुर के सहयोग से हुआ। प्रतियोगिता में लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां एवं नींदड़दा की युवा टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नींदड़दा की टीम विजेता रही। समापन समारोह में विजेता टीम को मुख्य अतिथि ताइक्वांडो जिला संघ के अध्यक्ष एसके मावड़ी एवं समाजसेवी किशनलाल मीना ने सम्मानित किया।


किसानों की जानी समस्याएं
मित्रपुरा.मोरन गांव में भारतीय किसान संघ की सभा हुई। इसमें किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामोतार मीना मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता मोतीलाल पारीक ने की। किसानों ने ऋण माफी प्रमाण नहीं मिलने सहित कई समस्याएं बताई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग