
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सवाईमाधोपुर. मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बसों खुर्द गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गत दिनों एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रचकर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।ज्ञापन में बताया कि बसों खुर्द की एक महिला सिमा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से नाता विवाह किया। उसके पति रामराज की हत्या करने की साजिश की। उसकी हत्या करने के उद्देश्य से महिला ने अपने पति रामराज के माता पिता के मकान में अपने भाइयों के साथ आई और अपाहिज मां पर वृद्ध पिता से मारपीट कर गांव से भगा दिया। इसके बाद माता पिता के जेवर चोरी कर निकाल ले गए और रामराज की हत्या करने का षड्यंत् रचा।
सीमा व उसके नाता पति सुरेश मीना को रामराज के माता-पिता के मकान में मय हथियारों के साथ रखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिलते ही लोगो ने दोनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सीमा अपने पति रामराज को मरवाकर नोकरी व पूरी प्रोपर्टी लेना चाहती है। दोनों करीब चार साल से अलग-अलग रह रहे थे। केवल रामराज की हत्या करने के लिए गांव आई थी। ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
Published on:
20 May 2019 03:16 pm
