6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भर्ती में शामिल करने की मांग

गंगापुरसिटी . भू-अभिलेख निरीक्षक भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले पटवारियों ने शुक्रवार को अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर के नाम नायब तहसीलदार शंभूदयाल गुप्ता को ज्ञापन दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

भर्ती में शामिल करने की मांग

गंगापुरसिटी . भू-अभिलेख निरीक्षक भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले पटवारियों ने शुक्रवार को अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर के नाम नायब तहसीलदार शंभूदयाल गुप्ता को ज्ञापन दिया।


ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान राजस्व मंडल अजमेर की ओर से 7 मार्च को भू-अभिलेख निरीक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें 607 पदों के लिए परीक्षा होगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता की शर्तों में से एक शर्त यह है कि 26 मई 2015 को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पटवारी भर्ती में शामिल हो पाएंगे।

ज्ञापन में कहा कि राज्य में पटवारी भर्ती 2004 के बाद 2008 में हुई थी, लेकिन 2008 भर्ती में पटवारियों को नियुक्ति 2011 में दी गई थी। इस कारण 2008 व उसके बाद हुई 2011-2013 की भर्ती के पटवारी इस भू अभिलेख निरीक्षक भर्ती में शामिल होने के पात्र नहीं हैं, जबकि पूरे राज्य में इस भर्ती में शामिल होने वाले पटवारियों की संख्या बहुत कम है। इसलिए 7 मार्च 2019 को पात्रता रखने वाले पटवारियों को भी इस भर्ती में शामिल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में काडू सिंह गुर्जर, धर्म सिंह गुर्जर, विकास जैमिनी, रामभरोसी गुर्जर एवं जितेन्द्र रैगर आदि शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग