5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिवृष्टि से खराब फसलों की गिरदावरी कराने की मांग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
ज्ञापन सौंपने जाते किसान।

जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने जाते किसान।

सवाईमाधोपुर. भारतीय किसान संघ पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। इससे खरीफ फसले गलने के कगार पर है। समय पर गिरदावरी होने से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सकेगा। उपजों के पंजीयन कार्य, गिरदावरी के कूपन वितरण एवं खरीद केन्द्रों का संचालन भी समय पर शुरू हो। इससे खराबे से बची जिन्सों को किसान समय पर बेचकर लाभ ले सकें।

इसी प्रकार सहकारिता मंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर खरीफ फसल खरीद के लिए जिले में कांटे लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जिले में इस वर्ष बाजरा, मूंगफली, तिल्ली, उड़द, मूंग व धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। इसके लिए समर्थन मूल्य कांटे समय पर खुलवाए जाए। किसानों ने पांच अक्टूबर तक जिन्सों की खरीद के लिए करीब 15 प्रस्तावित स्थानों पर खरीद कांटे चालू कराने की मांग की। इससे पहले जिला कलक्ट्रेट के सामने धरनास्थल पर संघ जिलाध्यक्ष रामोतार मीणा की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों की जायज मांगों पर चर्चा की। बाद में सभी किसानों ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपते समय रामोतार मीणा, हनुमान, नुरूद्दीन, शिवजीलाल, गजानंद जाट व बाबूलाल मीना आदि मौजूद थे।


पशुओं का इलाज करने पहुंची टीम

भाड़ौती. ग्राम पंचायत गंभीरा के भारजा नदी गांव में इन दिनों पशुओं में बीमारी का प्रकोप है। इससे 1 दर्जन से अधिक भैसों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के जिला कलक्टर से शिकायत के बाद जिला कलक्टर के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. भगवान सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर भारजा नदी गांव पहुंचे। यादव के नेतृत्व में डॉ. राकेश बैरवा, राजेश, रोशन, किशन लाल जोशी, पंचम भाटी, विष्णु कुमार गुप्ता आदि ने गांव में सभी पशुओं को टीके लगाए।


भारजा नदी गांव में पशुओं में फैली बीमारी का टीम द्वारा सैंपल लेकर लेबोरेट्री भेज दिया है। जांच आने के बाद ही बीमारी का पता लग पाएगा। फिलहाल पूरे गांव में भैंसों के टीकाकरण करवा दिया है।
डॉ. भगवान सिंह यादव, संयुक्त निदेशक, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग