
खण्डार तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए किसान संघ के लोग।
सवाईमाधोपुर. रामसिंहपुरा, माधोसिंहपुरा, खटुपुरा आदि गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार को विधायक दानिश अबरार को ज्ञापन सौंपकर रात के जगह दिन में विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि अभी किसानों को सिंचाई कार्य के लिए रात में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में रात में सर्दी में किसानों को खेतों में सिंचाई कार्य करना पड़ रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। इस दौरान रमेशचन्द, रामानारायण सैनी आदि मौजूद थे।
जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान प्रगतिशील महिला फैडरेशन की जिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर केरल के सबरीवाला मंदिर में महिलाओं को भी प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है। महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देने से महिलाओं में रोष है। इस दौरान अनिता देवी व गंगा देवी आदि मौजूद थीं।
बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता : शिवाड़ कस्बे में बिजली की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के चलते उपभोक्ता परेशान है। शिकायत के बावजूद भी उपभोक्ताओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। इससे उपभोक्ताओं में रोष बना है। कस्बे में कभी झिलाई लाइन से, कभी 33 केवी लाइन में फाल्ट तो कभी मनमर्जी से कटौती। ऐसे में बिजली आपूर्ति की व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही है। पिछले दो दिन से मनमर्जी से बिजली की कटौती की जा रही है।
समान रूप से हो किसानों का कर्ज माफ, सौंपा ज्ञापन
खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ की ओर से तहसील कार्यालय में तहसीलदार पन्नालाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील किसान संघ अध्यक्ष बालमुकुन्द चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने कर्ज माफी की घोषणा में कई किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्ज माफी की घोषणा के दायरे से बाहर नियमित ब्याज व कर्ज चुकाने वाले ऋणी किसानों को भी कर्जमाफी में शामिल कर सभी किसानों की समान रूप से कर्जमाफी करने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लटूर सिंह गुर्जर, जिला युवा प्रमुख मेमराज चौधरी, सीताराम जाट, विजेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।
Updated on:
02 Jan 2019 03:34 pm
Published on:
02 Jan 2019 03:34 pm
