
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित बयान के विरोध में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
सवाईमाधोपुर. भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राफेल खरीद समझौता मुद््दे पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के तथाकथित बयान के विरोध में जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि राफेल खरीद समझौता मुद््दे पर राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा कर दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिकाएं दाखिल की गई थी।
गत 14 दिसम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने सभी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शाी एवं नियमों के अनुरूप पाया गया। भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने बेबुनियाद दुष्प्रचार का विरोध किया। इससे पहले बजरिया महावीर पार्क में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप से कलक्टे्रट पहुंचे। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन, आशा मीना, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, अशोक राज मीना, पार्षद अलका शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीरा सैनी, संतोष मथुरिया जगदीश बरनाला, अरविंद गौतम आदि मौजूद थे।
Published on:
20 Dec 2018 03:04 pm
