4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में यहां रेलवे स्टेशनपर स्वर्ण मंदिर फ्रंटियर मेल अप पर रेल कर्मचारियों ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

गंगापुरसिटी . अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में यहां रेलवे स्टेशनपर स्वर्ण मंदिर फ्रंटियर मेल अप पर रेल कर्मचारियों ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने कहा कि आज का युवा कर्मचारी नई पेंशन योजना के प्रभाव से चिंतित है। केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी व उद्योगपतियों के पक्ष की नीतियों के कारण देश मे युवाओं के लिए सुरक्षित रोजगार के अवसर बहुत कम कर दिए हैं।

सरकारों को राजनीतिक पार्टियों को पेंशन देने की चिंता है, लेकिन जो व्यक्ति जीवन भर सरकारी नौकर बनकर देश की सेवा करता है उसके लिए पेंशन के नाम पर नई पेंशन योजना में उसे फंसाया जा रहा है। इससे पूर्व यूनियन कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गजानंद शर्मा, शरीफ मोहम्मद, कालूराम गुर्जर, सुनील जांगिड, मदन गोपाल मिश्रा, राय सिंह मीणा, वीरेंद्र मीणा, रामनारायण मीणा, शशि शर्मा, रहमतुल्लाह, इमरान खान, हनुमान गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, अमित गुर्जर, श्रीप्रकाश शर्मा, प्रेम राज मीणा, जुनैद खान आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग