5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एग्रीमेंट के अनुसार जमा करें दुकानों का किराया, व्यापारियों ने रोष जताया

. नगर परिषद दुकान किरायादारान संघ मानटाउन ने बजरिया स्थित दुकानों का किराया एग्रीमेंट के अनुसार जमा नहीं करने से रोष जताया है।
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. नगर परिषद दुकान किरायादारान संघ मानटाउन ने बजरिया स्थित दुकानों का किराया एग्रीमेंट के अनुसार जमा नहीं करने से रोष जताया है। इसके बाद नगरपरिषद सभापति डॉ.विमला शर्मा से मिलकर समस्या दूर करने की मांग की। महामंत्री विनोद जैन ने बताया कि पिछले दो वर्ष से नगरपरिषद दुकानों का किराया एग्रीमेंट के अनुसार जमा नहीं किया जा रहा है। इससे सभी व्यापारी परेशान है। पिछले चार महीने से समस्या को लेकर व्यापारी विधायक से सम्पर्क कर रहे है।

विधायक ने बोर्ड बैठक में भी एग्रीमेंट के अनुसार किराया जमा करने का प्रस्ताव पारित किया है। वहीं आयुक्त राजस्व अधिकारी को दुकानों का किराया जमा कराने को कहा। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी बहाना बनाकर व्यापारियों का किराया जमा नहीं कर रहे हैं। उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। व्यापारियों ने विधायक, अध्यक्ष, आयुक्त व राजस्व अधिकारी को एग्रीमेंट के अनुसार किराया जमा कराने को कहा। व्यापारियों ने बताया कि एग्रीमेंट के अनुसार किराया जमा नहीं करने पर नगरपरिषद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

शटर उखाड़कर ले गए कई कर्टन अंग्रेजी शराब
गंगापुरसिटी. ट्रक यूनियन क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर उखाड़कर चोर रविवार रात करीब एक लाख रुपए की शराब चुरा ले गए। कोतवाली के एएसआई नरेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। सेल्समैन हेमराज की ओर से चोरी के सम्बन्ध में थाने में प्राथमिकी प्रस्तुत की गई है। सेल्समैन ने बताया कि रविवार रात आठ बजे वह दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह परिचित ने दुकान की शटर उखड़ी होने की सूचना दी। इस पर ठेकेदार को अवगत कराने के बाद दुकान पर पहुंचा तो दुकान की दीवार के एक ओर का शटर उखड़ा हुआ था।

आरोपित को भेजा जेल
गंगापुरसिटी. टे्रन में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जीआरपी हैड कांस्टेबल जगदीश सिंह ने बताया कि हरियाणा के रनिया गेट सिरसा निवासी आरोपित विक्रम उर्फ विक्रांता को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 10 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गौरतलब है कि रविवार को पश्चिम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान मंदसौर निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था।


बैठक आज
सवाईमाधोपुर. भाजपा आईटी सेल की बैठक मंगलवार को दोपहर एक बजे मण्डी रोड कार्यालय पर होगी। विधानसभा संयोजक विरेन्द्र जैन ने बताया कि इसमें संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल, विधायक दीयाकुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन आदि मौजूद रहेंगे।


वितरित किए ऋण माफी प्रमाण-पत्र
तलावड़ा. नारायणपुर स्थित अटल सेवा केन्द्र में सोमवार को सहकारी समिति की ओर से ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी गोविन्दसहाय गुप्ता ने बताया कि 185 किसानों को 52.54 लाख राशि का ऋण माफ किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग