5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस आज, दिनभर बाजार रहे गुलजार, हर दुकान पर लोगों की रही भीड़

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur Diwali

सवाईमाधोपुर. दीपोत्सव का पांच दिवसीय त्योहार सोमवार को धनतेरस के साथ शुरू होगा। ऐसे में शहर के बाजार धनवर्षा के लिए पूरी तरह से सज गए है। शहर में रविवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। हर दुकान पर लोगों की भीड़ रही वहीं खरीदारी करते दिखे।
व्यापारिक प्रतिष्ठान, ज्वैलरी, बर्तन, वाहन शोरूम आदि पर भीड़ रही। शुभ मुहुर्त में वाहन से लेकर ज्वैलरी तक की खरीदारी की होड़ मची है। ज्वैलरी के लिए लोगों की ओर से अभी से ऑर्डर दिए जा रहे है, तो कुछ लोग ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषण खरीदते दिखाई दिए।

ये रहेगा शुभ मुहूर्त
आचार्य पं. तारांचद शास्त्री ने बताया कि वैसे तो धनतेरस पर सोमवार को पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है, लेकिन सुबह 6 से साढ़े सात बजे, नौ से साढ़े दस बजे, अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक विशेष शुभ मुहुर्त रहेगा। इसके अलावा दोपहर को सवा ग्यारह से सवा बारह बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

बाजारों में भीड़
धनतेरस के एक दिन पहले रविवार को शहर के बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक भीड़-भाड़ रही। देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर विशेष सजावट की है।

नई वस्तु खरीदना शुभदायक
धनतेरस पर नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। विशेषतौर पर स्वार्थ सिद्धी योग में सोना-चांदी, मशीनरी व बर्तन को विशेष शुभ माना जाता है। वैसे ज्यादातर लोग इस पर्व पर बर्तन खरीदना पसंद करते हैं। कुछ लोग सोने-चांदी के सिक्के खरीदना शुभ मानते हैं।

फैक्ट फाइल
बाजार में सजावटी
दीपक की दर-10 से 20 रुपए तक
सजावट के सामान-5 से 150 रुपए तक
मोमबत्ती-10 से लेकर
500 रुपए
देवी-देवता व फिल्मी पोस्टर-10 से लेकर 80 रुपए तक

कुलपति मामले में अटका सांस्कृतिक कार्यक्रम : अजमेर . कुलपति के कामकाज पर लगी रोक से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम (आईसीसीसी) खटाई में पड़ गया है। कुलपति की गैर मौजूदगी में कार्यक्रम तय होना मुश्किल है। ऐसे में युवाओं की पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के उ²ेश्य से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग