
सवाईमाधोपुर। खिरनी नगरपालिका मुख्यालय पर एक छप्परपोश में आग लगने से 20 साल का दिव्यांग व मानसिक विमंदित युवक आग में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता पप्पूलाल ने बताया कि उनका पुत्र गोलू मीणा जन्म से ही मानसिक विमंदित और दोनों हाथ और पैरों से दिव्यांग था। वह किसी से बातचीत भी नहीं करता था।
हादसे के समय उनके परिवार के सदस्य खेतों पर कृषि कार्य करने गए थे। घर में उनका पुत्र अकेला था। अचानक आग लगने से घर के अंदर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उधर, आग लगने की सूचना के बाद सीओ मीना मीणा, तहसीलदार जी.आर बैरवा, थानाधिकारी हरलाल मीणा, हल्का पटवारी समता मीणा सहित खिरनी पुलिस व सवाईमाधोपुर से दमकल मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पप्पूलाल मीणा के पुत्र गोलू मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छप्परपोश मकान में रखा घरेलू सामान, मवेशियों का चारा आदि भी जलकर राख हो गया। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर डॉक्टरों की टीम को बुलाकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Published on:
25 Oct 2023 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
