5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बद्री हत्याकांड का जल्द हो खुलासा

बद्री हत्याकांड का जल्द हो खुलासा
2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर जाते जनप्रतिनिधि।

बहरावण्डा खुर्द में घटनास्थल पर जाते जनप्रतिनिधि।

बहरावण्डा खुर्द. कस्बे के बद्रीलाल जाट की हत्या की वारदात को पांच दिन हो गए, लेकिन हत्यारों का अब तक सुराग नहीं लग सका है। इससे परिजनों व ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को आला अधिकारियों को ज्ञापन दिए तथा आरोपितों को जल्द से जल्द पकडऩे की मांग की। इधर सोमवार को भू राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार भूराजस्व मंत्री खण्डार क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान कस्बे में मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उनके साथ सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार भी थे। इस दौरान मंत्री व विधायक ने सीओ ग्रामीण वासुदेव सिंह और परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चतर सिंह राजावत, खण्डार के गोविन्द शुक्ला, अल्लापुर के रघुनाथ चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे। कस्बे में मंत्री की उपस्थिति के दौरान रमेश चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने ज्ञापन दिया। इसमें आरोपियों को जल्द पकडऩे व कठोर कार्रवाई कर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।


देव सेना ने खण्डार एसडीएम को दिया ज्ञापन
बहरावण्डा खुर्द . कस्बे में हुए हत्याकांड के मामले को लेकर सोमवार को देव सेना कार्यकर्ताओं ने देवसेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में उपजिला कलक्टर खण्डार को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन भेजा।इसमें बद्रीलाल जाट के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। गुर्जर ने बताया कि पुलिस के पास कई सुविधाएं व तकनीक होने के बावजूद भी अभी तक हत्यारों को नहीं पकड़ सकी है। इससे सभी समाजों में रोष है। इस दौरान देव सेना के लोकेन्द्र गुर्जर, सुरेश गुर्जर, बलवीर गुर्जर, मलखान गुर्जर, हेमन्त गुर्जर, दशरथ गुर्जर, अजय गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
सवाईमाधोपुर. सर्व समाज के लोगों ने लोगों ने सोमवार को बहरावंडा खुर्द में गत दिनों अज्ञात हमलावरों के घर में घुसकर बद्रीलाल जाट की हत्या करने के मामले को लेकर कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गत 21 फरवरी को रात ढाई बजे बहरावण्डा खुर्द में घर में घुसकर चोरी की नीयत से हथियारबंद हमलावरों ने मकान मालिक पर देसी कट्टे से फायर कर हत्या कर दी थी। घर से मात्र 100 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी स्थापित है लेकिन सूचना के बावजूद भी चौकी प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों ने रोष जताया। लोगों ने बताया कि बद्रीलाल जाट एक साधारण परिवार से है। सभी लोगों ने उनके हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं राज्य सरकार से परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और एक परिजन को नौकरी दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय दिनेशचंद मीणा, भोलाराम, सुग्रीव जाट, पवनसिंह चौधरी, अमन चौधरी, अजय जैलिया आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग