5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के बाद अब हार-जीत की चर्चा

वजीरपुर (गंगापुरसिटी) . टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होने के बाद अब लोग हार-जीत का गणित लगाने में मशगूल हैं। चाय की थडिय़ों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को चुनावी चर्चा में बहस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही बड़ी पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

चुनाव के बाद अब हार-जीत की चर्चा

वजीरपुर (गंगापुरसिटी) . टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होने के बाद अब लोग हार-जीत का गणित लगाने में मशगूल हैं। चाय की थडिय़ों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को चुनावी चर्चा में बहस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही बड़ी पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रहे हैं।

लोग बूथ वाइज हुए मतदान पर भी खासी माथापच्ची करते नजर आ रहे हैं। कस्बे में चाय की दुकान और चौराहों पर अब बस चुनावी चर्चा ही सुनाई दे रही हैं। आलम यह है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में जीत-हार को लेकर लंबी बहस हो रही हैं। इससे कई बार माहौल गर्माता नजर आता है। लोग जिले की सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी, खण्डार एवं बामनवास विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जातिगत और पार्टीगत वोटों को गिनाकर अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

कस्बे के स्थानीय निवासी डॉ. माहिर अहमद का कहना है लोकसभा क्षेत्र में मुकाबला बहुत नजदीकी है। समाजसेवी जुल्फिकार अली भुट्टो का कहना है कि कई ग्राम पंचायतों में एक पार्टी विशेष ने अच्छे वोट लिए हैं। इसके अलावा पिंटू बड़ौली एवं गंगा सहाय बैरवा ने भी अपने-अपने तरीके से पार्टियों की बढ़त-घटत की बातें कहीं। अमजद खान का कहना है कि लोकसभा क्षेत्र में अभी सिर्फ आंकलन ही है और दावे अलग-अलग हैं, लेकिन असलियत 23 मई को परिणाम के साथ ही बाहर आएगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग