5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव पर की चर्चा

गंगापुरसिटी . भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के बायपास स्थित निवास पर हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

लोकसभा चुनाव पर की चर्चा

गंगापुरसिटी . भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के बायपास स्थित निवास पर हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।


जिलाध्यक्ष पटेल ने बताया कि बैठक कर १८ मार्च को जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान ऋ ण माफी, राजस्थान सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई 2000 रुपए की नगद राशि से राजस्थान के किसानों को वंचित रखने एवं अन्य समस्याओं के लिए आन्दोलन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 23 मार्च को तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही 23 से 30 मार्च तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल की जाएंगी। पटेल ने बताया कि 1 अप्रेल को जिला किसान संगोष्ठी की जाएगी। संगोष्ठी में प्रगतिशील किसान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गोशाला संचालक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर महामंत्री रामचरण बोहरा, उपाध्यक्ष बहादुरसिंह जाट, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह, बृजलाल मीना, किशनलाल, हनुमान, बत्तीलाल, रामकेश मीना, घासीलाल, रामचरण, गिर्राज सिंह एवं कपिल महावर आदि सदस्य मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग