
सवाईमाधोपुर. स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी।
सवाईमाधोपुर. जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शनिवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने सभी से सर्वप्रथम जिले की मिसाल रैंकिंग के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले की स्थिति इस माह अच्छी नहीं रही है। मिसाल रैंकिंग में टीकाकरण, मौसमी बीमारी, एएनसी रजिस्ट्रेशन पूर्ण टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ, एनसीडी, पीसीटीएस, ई औषधि सॉफ्टवेयर, ओपीडी, मोबाइल मेडिकल यूनिट कैंप, मेटरनल डेथ, परिवार कल्याण आदि कार्यक्रमों के आधार पर मूल्यांकन कर नंबर दिए जाते हैं।
परिवार कल्याण कार्यक्रम को प्रमुखता से लेते हुए समस्त ब्लॉकों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की वर्तमान वित्तीय वर्ष में चल रही प्रगति की समीक्षा की गई। समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्त एएनएम व आशाओं को प्रेरित कर केस करवाए जाएं। अंतरा के प्रयोग के लिए एएनएम के माध्यम से महिलाओं को मोटिवेट करने के निर्देश दिए गए।
वहीं मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए बीमारियों और मच्छरों से निपटने के लिए सभी ब्लॉकों में फोगिंग करवाने, एमएलओ, टेमीफोस डलवाने व अन्य एंटीलार्वल गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला डिप्टी सीएमएचओ दौलत राम यादव, सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला लेखा अधिकारी मनोज लुहारिया, जिला सांख्यिकी अधिकारी अजय शंकर बैरवा, समस्त बीसीएमओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
18 Nov 2018 03:27 pm
Published on:
18 Nov 2018 03:27 pm
