4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेले की तैयारियों पर चर्चा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 झूले चकरी

आने लगे है झूले चकरी

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे की ग्राम पंचायत सभागार में सरपंच शीतल पहाडिय़ा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुरानी पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही चौथ माता के लक्खी मेले को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सचिव विजेन्द्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले मेले की तारीख को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने बताया कि 24 जनवरी को संकट चतुर्थी का व्रत है। ऐसे में मेला 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। सचिव ने बताया कि पंचायत की अगली बैठक 28 दिसबर को होगी। इसमें मेले की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मेले के दौरान वाहन पार्किंग, बिजली, पानी आदि की टेंडर प्रकिया की जाएगी।


आने लगे है झूले चकरी
कस्बे में स्थित चौथ माता का लक्खी मेला इस बार 22 जनवरी से शुरू होगा। ऐसे में अभी मेले को लेकर एक माह है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर मेले को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही मेले के दौरान लगने वाले झूले चकरी वाले पहुंचने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग