
school
सवाईमाधोपुर. सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने व नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार व शिक्षा विभाग भले ही प्रयास कर रहा है, लेकिन धरातल पर स्कूलों का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार सरकारी विद्यालय के बेतहर परिणाम देने पर फाइव स्टार का दर्जा दिया जा रहा है, लेकिन हाल में घोषित फाइव स्टार रैकिंग में सवाईमाधोपुर जिला पिछड़ गया। प्रदेश में विद्यालयों की गुणवत्ता को पहचान देने के लिए स्टार रैकिंग में 33 जिले में सवाईमाधोपुर जिला 26वें पायदान पर है। जिले में केवल 17 विद्यालयों को ही फाइव स्टार मिले हैं। रैकिंग में नागौर जिला 216 स्कूलों के साथ अव्वल रहा है, जबकि सिरोही जिला 9 स्कूलों के साथ 33वें स्थान पर है।
पिछडऩे की वजह
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के मुताबिक जिले के पिछडऩे का प्रमुख कारण शाला दर्पण पोर्टल पर एन्ट्री नहीं करना रहा है। स्कूलों में नए संस्था प्रधान, नामांकन, एसडीएमसी बैठक एवं 16 बिन्दुओं का भौतिक संसाधन मॉडल्स की शाला दर्पण पर समय पर एंट्री नहीं हो सकी। इससे हाल में घोषित फाइव स्टार रैकिंग में जिला पिछड़ता गया।
बताना होगा कारण
कम रेटिंग प्राप्त करने वाले विद्यालयों की संस्था प्रधानों को कारण बताना होगा। माध्यमिक शिक्षा के तहत 278 विद्यालय है। मात्र 17 स्कूलों को ही फाइव स्टार मिले हैं। 40 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संस्था प्रधानों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी होगी श्रेणी
सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने व नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बोर्ड परीक्षा के बाद उसके परिणाम के आधार पर सरकारी स्कूलों की रैकिंग दी गई है।
शाला दर्पण पर कर रहे एंट्री
हाल ही घोषित स्कूलों की फाइव स्टार रैकिंग में जिला 26वें स्थान पर रहा है। जिले में 17 स्कूलों को ही फाइव स्टार रैंक मिल पाई है। शाला दर्पण पोर्टल पर नए संस्था प्रधान, नामांकन, एसडीएमसी बैठक एवं 16 बिन्दुओं का भौतिक संसाधन की एंट्री नहीं हो सकी। इससे जिला पिछड़ गया है। अब शाला दर्पण पर एंट्री कर सुधार की कोशिश कर रहे है।
रघुवीरदयाल मथुरिया, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
जिले व फाइव स्टार स्कूल
नागौर 216
सीकर 189
जयपुर 156
झुंझुनंू 149
जोधपुर 141
चूरू 123
अलवर 127
बाड़मेर 122
हनुमानगढ़ 97
भीलवाड़ा 92
भरतपुर 84
श्रीगंगानगर 84
अजमेर 77
जालोर 73
बीकानेर 70
दौसा 51
टोंक 52
पाली 39
झालावाड़ 39
जैसलमेर 37
चित्तौडगढ़़ 34
डूंगरपुर 34
उदयपुर 27
राजसमंद 25
बारां 21
सवाईमाधोपुर 18
बांसवाड़ा 20
धौलपुर 15
कोटा 14
करौली 13
प्रतापगढ़ 11
बूंदी 9
सिरोही 9
Updated on:
01 Aug 2018 08:12 pm
Published on:
01 Aug 2018 08:12 pm
