5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबू में नहीं छीजत का आंकड़ा

गंगापुरसिटी. बिजली की छीजत (टीएण्डडी लॉस) विद्युत निगम के लिए घाटे का अहम कारण होती है। इसके बाद भी तय मानक से अधिक चल रही छीजत कम नहीं हो पा रही है। विद्युत खंड गंगापुरसिटी के सभी तीन सहायक अभियंता क्षेत्र में तय मानक से अधिक छीजत है। निगम सूत्रों के अनुसार विद्युत खंड में सबसे अधिक छीजत गंगापुरसिटी में सहायक अभियंता अ प्रथम (शहर) के अधीन 28 प्रतिशत है। हालांकि पिछले माह की तुलना में छीजत में कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी छीजत तय मानक से काफी अधिक है। इसके चलते निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है।
2 min read
Google source verification
gangapurcity news

गांवों में भी ऐसे ही हाल

शहर ही नहीं गांवों में भी बिजली छीजत के ऐसे ही हाल है। विद्युत खंड में गंगापुरसिटी के बाद बामनवास सहायक अभियंता के अधीन २५ प्रतिशत छीजत हो रही है। इसी प्रकार गंगापुरसिटी सहायक अभियंता अ द्वितीय (ग्रामीण) के अधीन छीजत का प्रतिशत २० है। बिजली चोरी के चलते छीजत में अधिकता रहती है। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र में छीजत अधिक चल रही है।

चैकिंग में ढिलाई

छीजत की अधिकता के पीछे बिजली चोरी को प्रमुख कारण माना जाता है। इसके बाद भी बिजली चोरी की रोकथाम के प्रति ढिलाई बरती जा रही है। चैकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर बीसीआर भर कर जुर्माना वसूल किया जाता है। निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं कराने पर विद्युत निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है, लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव नजदीक होने से चैकिंग के प्रति ढिलाई बरती जा रही है।

15 प्रतिशत है तय मानक

निगम की ओर से बिजली छीजत का मानक तय किया हुआ है। तय मानक के अनुसार छीजत 15 प्रतिशत निर्धारित है। यानि इससे अधिक छीजत नहीं होनी चाहिए। इसके चलते निगम के उच्चाधिकारियों को हमेश छीजत को घटाने के बारे में दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते हैं। इसके बाद भी छीजत का आंकड़ा अधिक है।
इस मामले में सहायक अभियंता अ प्रथम गंगापुरसिटी महेश सैनी का कहना है कि छीजत कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। हालांकि क्षेत्र में पिछले महिनों की तुलना में छीजत में कमी आई है। आगे भी कमी आएगी।

आंकड़ों में छीजत

28 प्रतिशत गंगापुरसिटी अ प्रथम
20प्रतिशत गंगापुरसिटी अ द्वितीय
25 प्रतिशत बामनवास

एक नजर में उपभोक्ता
(शहर)

35779 कुल
30370 घरेलू
4226 अघरेलू
402 कृषि

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग