5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुप मत बैठिए, वादा पूरा कीजिए

चुप मत बैठिए, वादा पूरा कीजिए
2 min read
Google source verification
कर्नल बैंसला के साथ विजय बैंसला।

कर्नल बैंसला के साथ विजय बैंसला।

मलारना डूंगर. गुर्जर आरक्षण आंदोलन भले ही कर्नल बैंसला की अगुवाई में हो रहा है, लेकिन उनके साथ रणनीति बनाने में उनके पुत्र विजय बैंसला भी बराबर के सहभागी बने हुए हैं। विजय बैंसला ने आरक्षण आंदोलन को लेकर सोमवार को पत्रिका से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर सीधा निशाना साधा। उनसे पायलट के आरक्षण मामले पर खुलकर नहीं बोलने के सवाल पर बैंसला ने कहा कि देखिए बड़ी एक दुखद स्थिति है, जितना मेरे को याद है, जितनी मेरी सोच जाती है, सचिन गए थे जोधपुरिया में और वहां पर उन्होंने खुलकर बोला था जो कि मीडिया में भी आया था। उन्होंने यह कहा था कि अगर समाज साथ देगा तो मैं अकेला कबड््डी खेल जाऊंगा। तो समाज ने उनका साथ दिया। खूब कबड््डी खेले, जीते व टोंक से लड़े। गुर्जर समाज का जहां से बाहुल्य है जीते। मैं उनसे प्रश्न आपके माध्यम से करना चाहूंगा कि अब समाज कबड््डी खेल रहा है पटरियों, अब आप है कहां। हमें तो नहीं दिख रहे। ना तो आप दिखाई दे रहे हैं, न सुनाई दे रहे हो। मेरी आप से गुजारिश है कि आप नहीं कर सकते सब छोड़कर अपने भाईयों के साथ यहां आए पटरियों पर बैठे। आरक्षण की मांग करें। या फिर दिलवा दें। यह मेरी आप से छोटी सी गुजारिश है।


बिना तैयारी के आए थे मंत्री, दोबारा नहीं आए
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति प्रवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि हमने 20 दिन का समय सरकार को दिया। सरकार ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। सरकार चाहती तो समय रहते आरक्षण मसले का हल निकाल सकती थी। अब गुर्जर समाज आरक्षण की मांग को लेकर धरने पर है। सरकार ने वार्ता के लिए मंत्री को भेजा, लेकिन बिना तैयारी के। मंत्री जी रामा श्यामा कर गए, लेकिन सरकार का संदेश लेकर वापस नहीं आए। कर्नल बंैसला कह चुके हैं हम वार्ता के लिए कहीं नहीं जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग