6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्ण सजगता के साथ करें मतगणना का कार्य

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिक।

नगर परिषद सभागार में मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिक।

सवाईमाधोपुर. जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी मतगणना 11 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसको लेकर रविवार को बजरिया स्थित नगरपरिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी पवन की अध्यक्षता में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान उन्होंने मतगणना कार्य को पूरी सकतर्कता व सजगता के साथ करने के निर्देश दिए। मतगणना कार्य के दौरान नियमों का पालन करते हुए कार्मिक अपने कार्य को पूरी मुस्तैदी करें। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए लगाए गए मतगणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण रविवार को दो पारियों में नगर परिषद सभागार में हुआ। प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों को गणना की प्रक्रिया एवं गणना संबंधी नियमों पर जानकारी दी।


सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गणना : सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना का कार्य होगा। मतगणना के लिए विधानसभा वार कक्ष बनाए गए है। एक राउंड में 14-14 टेबल पर गणना का कार्य होगा। गणना के लिए लगाए गए कार्मिकों को ईवीएम की सील की जांच करने सहित अन्य जानकारी दी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक वीवीपेट मशीन की पर्चियों से भी रेंडमाइजेशन के आधार पर मतों की गणना होगी। मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण में टेग की जांच करने, सील्ड की जांच करने, नंबर मिलान करने सहित अन्य सावधानियों
बरतनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग