6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO. विवेकानंद के गुणों को करें आत्मसात

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

marathan

सवाईमाधोपुर. जिले भर में शनिवार को स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मेंं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों की ओर से संगोष्ठी आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। युवा भारत संगठन व नवदीप पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बाल मंदिर कॉलोनी स्थित पार्क से योग मैराथन का आयोजन किया गया। संगठन के युवा प्रभारी रजत भारद्वाज ने बताया कि युवा भारत व नवदीप पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 12जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर योग मैराथन का आयोजन होगा। मैराथन बालमंदिर कॉलोनी स्थित पार्क से शुरू होकर आस्था सर्किल, टोंक बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार, अम्बेडकर सर्किल आदि कई मार्गों से होकर वापस बाल मंदिर कॉलोनी स्थित पार्क में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसी क्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आवासन मण्डल स्थित स्काउट मैदान में संगोष्ठी हुई। सीओ स्काउट ब्रजसुंदर मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने संभागियों को संबोधित करते हुए विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में एबीवीपी की ओर से पीजी कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सैनी विकास संस्थान की ओर से आलनपुर के सैनी छात्रावास में संगोष्ठी हुई। जिला मंत्री सूरजमल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्थान के अध्यक्ष भागचन्द सैनी ने युवाओं को विवेेेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। इसी प्रकार नेहरू युवा केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिला युवा समन्वयक ने बताया कि 19 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिकदिवस, प्रतिभागगिता दिवस, सामाजिक सेवा दिवास, शारीरीक दिवस आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग