4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान दिवस पर मुस्तैद रहे चिकित्सक

मतदान दिवस पर मुस्तैद रहे चिकित्सक
less than 1 minute read
Google source verification
 जिला निर्वाचन अधिकारी व चिकित्सक।

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में उपस्थित जिला निर्वाचन अधिकारी व चिकित्सक।

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना की उपस्थिति में जिला स्वास्थ्य समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. एसपीसिंह ने चिकित्सकों को लोकसभा आम चुनाव के तहत 29 अप्रैल जिले में मतदान दिवस पर चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, चिकित्सालयों पर चिकित्सक को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए।


चुनाव से 3 दिन पहले वोटर्स के घर पर्ची पहुंचा रहे बीएलओ
भाड़ौती. कस्बे में इस बार चुनाव आयोग द्वारा मतदान वाले दिन मतदाताओं की कई तरह की परेशानियां दूर करने का इंतजाम किया गया है। मतदान से 3 दिन पहले संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घर-घर जाकर न केवल वोटर पर्ची बांट रहे हैं। निर्वाचन विभाग से जारी निर्देशों के अनुसार इस बार वोटर पर्ची का साइज भी बड़ा रखा गया है। इसके पीछे पोलिंग सेंटर का नक्शा, नंबर, पोलिंग टाइम, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर और बीएलओ का मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी अंकित की जाएगी। मतदाता के लिए निर्देश वाली एक गाइड भी वितरित की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग