5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतिहास बन जाएगा दूरदर्शन का रिले केन्द्र

17 नवम्बर से बंद हो जाएगा प्रसारण सरकार ने लियया फैंसला
2 min read
Google source verification
patrika

rely kendra

सवाईमाधोपुर. किसी जमाने में आमजन के टेलीविजन की जान रहा दूरदर्शन का रिले केन्द्र अब जल्द ही इतिहास बनकर रह जाएगा। सरकार ने रिले केन्द्र का प्रसारण बंद करने का फैंसला किया है। 17 नवम्बर से रिले केन्द्र का प्रसारण हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
2019 तक बंद होंगे सभी एनालोग एंटीना
केन्द्र सरकार की मंशा अब डीजीटल टेलीविजन प्रणाली को बढ़ावा देने की है। इसके लिए पूर्व में ही सरकार ने दूरदर्शन की डायरेक्ट टू होम(डीटूएच)प्रणाली शुरू कर दी है। ऐसे में अब सरकार देश के भी एनालोग एंटीना से प्रसारित होने वाले रिले केन्द्रों को बंद करने जा रही है। जानकारी के अनुसार 2019 तक देश के सभी एनालोग एंटीना से संचालित होने वाने रिले केन्द्रों को बंद कर दिया जाएगा।
इस साल मार्च में भी किए थे बंद
सरकार की ओर से दूदर्शन के रिले केन्द्रों को बंद करने की कवायद इस साल की शुरूआत में ही शुरू कर दी गई थी। इसके तहत इस साल मार्च माह में देश भर में 400 रिले केन्द्र बंद कर दिए गए थे। अब इसका दूसरा चरण शुरू किया गया है। जिसमें सवाईमाधोपुर को मिलाकर देश भर में 214 रिले केन्द्रों को बंद किया जाएगा।
यागीवदा एंटीना लगना पड़ता था
रिले केन्द्र से टीवी पर प्रसारण देखने के लिए घरों की छतों पर यागीवदा एंटीना लगना पड़ता था । वहीं एनोलोग एंटीना में लो पावर व वेरी लो पावर ट्रसंमीटर होते थे। सवाईमाधोपुर रिले केन्द्र में लो पावर ट्रसंमीटर लगा है।
ऐसे करता है काम
दूरदर्शन रिले केन्द्र में लगे ट्रसंमीटर से रेडिएशन निकलते थे जिन्हें दस किमी की रेंज में लगा यागीवदा एंटीना कैच करता था। इसके बाद एंटीने को केबल के माध्यम से टेलीविजन से जोड़ा जाता है और टीवी पर प्रसारण शुरू हो पाता था।
दूरदर्शन केन्द्र पर एक नजर.....
1989 में जिला मुख्यालय पर शुरू हुआ रिले केन्द्र
17 नवम्बर से हो जाएगा प्रसारण बंद
2019 तक देश भर के रिले केन्द्र होंगे बंद
3 चरणों में बंद किए जाएंगे केन्द्र
17 नवम्बर को पूरा होगा दूसरा चरण
400 रिले केन्द्र बंद किए थे प्रथम चरण में
214 रिले केन्द्र दुसरे चरण में होंगे बंद
1000 से अधिक दूरदर्शन रिले केन्द्र हैं देश में
इनका कहना है...
टेलीवीजन का डिजीटलाइजेशन किया जा रहा है। ऐसे में एनोरोग रिले केन्द्रों को बंद किया जा रहा है। अगले साल तक सभी रिले केन्द्र बंद कर दिए जाएंगे।
- बीएल मीणा, उपनिदेशक अभियंता विभाग, दूरदर्शन,कोटा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग