22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Suicide: शादी के 2 महीने 27 दिन बाद ही दुल्हन ने दे दी जान, पिता ने बताया पति करता था ये डिमांड

Case Of Dowry Demand: गंगापुरसिटी में को एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पीहर पक्ष ने उदेई मोड़ थाने में दहेज मृत्यु का मामला दर्ज कराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Suicide news

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Married Woman Committed Suicide: राजस्थान के गंगापुरसिटी में शादी के महज ढाई महीने बाद एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सालोदा क्षेत्र स्थित गणेश नगर में शनिवार को वर्षा शर्मा (29) ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिजन उसे नीचे उतार चुके थे। बाद में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पीहर पक्ष के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

पति करता था दहेज की डिमांड

पुलिस के अनुसार वर्षा की शादी 25 नवंबर 2025 को सचिन शर्मा के साथ हुई थी। शादी को अभी 2 महीने 27 दिन ही हुए थे। मृतका के पिता महेंद्र शर्मा ने उदेई मोड़ थाने में दहेज मृत्यु का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी बृजेश तंवर ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्षा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीना को सौंपी गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग