5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोरिंग गई सूख, टैंकरों से भी नहीं भर रही टंकी

दो दिन बाद भी नहीं हुई जलापूर्ति, जलदाय विभाग के प्रयास नाकाफी
2 min read
Google source verification
sawaimahopur

sawaimadhopur: सवाईमाधोपुर आवासन मण्डल स्थित पानी की टंकी व स्थित सूखी बोरिंग।

सवाईमाधोपुर. शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ ऐसे ही हालात आवासन मण्डल कॉलोनी के हैं। यहां जलदाय विभाग की लापरवाही व उदासीनता के चलते जलापूर्ति नहीं हो रही है। वैसे तो जल संकट को देखते हुए विभाग की ओर से दो दिनों में एक दिन जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन आवासन मण्डल में दो दिनों में जलापूर्ति नहीं होने से स्थिति और विकट हो गई है। यहां नियमानुसार शनिवार को जलापूर्ति होनी थी, लेकिन टंकी में पानी ही नहीं होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।


टैंकरों से नहीं भराई जा रही टंकी : पूर्व में जलदाय विभाग की ओर से लोगों की मांग पर टैंकरों से टंकी को भरवाकर जलापूर्ति करने की पहल की गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से टंकी में पर्याप्त टैंकर नहीं डाले जा रहे हैं। ऐसे में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
नहीं देते पूर्व सूचना : लोगों ने विभाग पर पूर्व में सूचना नहीं देने का आरोप भी लगाया।


साढ़े पांच लाख लीटर की क्षमता
आवासन मण्डल स्थित पानी की टंकी की भण्डारण क्षमता करीब साढ़े पांच लाख लीटर की है। विभाग की ओर से इसके अनुपात में टैंकर नहीं डाले जा रहे हैं। हरीश शर्मा, वीरेन्द्र सैन आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से टंकी में महज पांच टैंकर पानी ही डालकर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में कॉलोनी के लोग बूंद- बूंद को तरस रहे हैं।

सीमेंट फैक्ट्री के नलों में नहीं आ रहा पानी
लोगों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
सवाईमाधोपुर . सीमेंट फैक्ट्री के लोगों ने शनिवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने की शिकायत की है। दिलीप सिंह, ममता, हनीफा बानो, सोनू, अचरज कंवर, पुष्पादेवी, गायत्री शर्मा आदि ने बताया कि साहूनगर सीमेंट फैक्ट्री में गत दो महीने से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने बताया कि पेयजल को लेकर जलदाय विभाग से शिकायत करते हैं या प्रदर्शन करते हैं तो एक-दो दिन टैंकरों से सप्लाई हो जाती है, लेकिन इसके बाद फिर समस्या बनी रहती है। पेयजल की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी को फोन करते हैं तो वे फोन नहीं उठाते हैं। लोगों ने साहूनगर क्षेत्र में टैंकरों से आपूर्ति में भ्रष्टाचार का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग