5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेयजल समस्या ऐसी कि कलक्टर के पास पहुंचना पडा रात को ही

देर शाम को कलक्टर के पास पहुंचे लोग, सौंपा ज्ञापन, रेलवे कॉलोनी में पेयजल समस्या दूर करने की मांग
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

जिला कलक्टर निवास पर पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग।

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर कॉलोनियों में पेयजल समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। घरों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में रोष बना है। इसी क्रम में रेलवे कॉलोनी के करीब दो दर्जन से अधिक लोग सोमवार देर शाम पेयजल समस्या की मांग को लेकर कलक्टर के निवास पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलक्टर पीसी पवन को पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग अधिकारियों से फोन पर बात की और लोगों को पानी की समस्या शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग माने और घर चले गए।

पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग
सवाईमाधोपुर. पेयजल संकट से जूझ रहे रेलवे कॉलोनी की गोपालपुरा ढाणी के लोगों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से लोगों को जलापूर्ति नहीं हुई है। इससे लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। यहां पूर्व में हैण्डपंप लगाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। पर लगाया नहीं जा रहा है।


जलापूर्ति गड़बड़ाने से लोग परेशान
पीपलदा. पंचायत पीपलदा की जनता जल योजना इन दिनों गड़बड़ाई हुई है। लोग पेयजल समस्या से त्रस्त हैं। लोगों ने पंचायत प्रशासन से नियमित जलापूर्ति कराने की मांग की है। कस्बे में जलापूर्ति के लिए तीन ट्यूबवैल, विद्युत मोटर व ट्रांसफॉर्मर लगे हुए है, लेकिन एक डीपी व पाइप लाइन में तकनीकी खराबी से तीन चार दिनों से जलापूर्ति गड़बड़ाई हुई है।

जनसुनवाई स्थगित
सवाईमाधोपुर. जिला कलक्टर पीसी पवन की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत नायपुर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।


मासिक समीक्षा बैठक 9 को
सवाईमाधोपुर. बीससूत्री कार्यक्रम द्वितीय स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर पीसी पवन की अध्यक्षता में 9 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने दी।


सहायता शिविर लगाया
सवाईमाधोपुर. एबीवीपी के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में सहायता शिविर का आयोजन किया गया। छात्रसंघ की महासचिव समीक्षा शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए आने वाली छात्राओं की सहायता की गई। शिविर का उद्घाटन प्राचार्या रूपवती पीपल ने किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग