6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अध्यापकों के अभाव में पढ़ाई हो रही चौपट

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
संचालित राप्रावि जगदीश की ढाणी।

क्षेत्र में संचालित राप्रावि जगदीश की ढाणी।

सवाईमाधोपुर. जिले के प्राथमिक शिक्षा मंदिरों में अव्यवस्थाएं पूरी तरह से हावी है। नामांकन कम होने व शिक्षकों के मनमर्जी से स्कूल आने-जाने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूलों में अव्यवस्थाएं किस कदर हावी है, इसकी एक बानगी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदीश ढाणी में देखने को मिल रही है। यहां एक शिक्षक पिछले ढाई महीने से उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर लगा है, तो दूसरी अध्यापिका मेडिकल के चलते अवकाश पर है। ऐसे में एक शिक्षक के भरोसे ही विद्यालय संचालित हो रहा है। इससे बालक-बालिकाओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। जानकारी के अनुसार यह विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोरवाड़ा के प्रधानाचार्य और पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण के अंतर्गत आता है। वर्तमान में यहां दो शिक्षकों का स्टॉफ कार्यरत है लेकिन इनमें एक अध्यापक पिछले ढाई महीने से उपखंड अधिकारी कार्यालय में चुनावी ड््यूटी में व्यस्त है।चुनाव कार्य के बाद अभी एसडीएम कार्यालय से कार्यमुक्त ही नहीं हुए हैं, तो दूसरी अध्यापिका मेडीकल के चलते अवकाश पर है। हालांकि राउमावि लोरवाड़ा से व्यवस्था के लिए वैकल्पिक तौर पर एक शिक्षक भेजा गया था, लेकिन कार्यभार ज्यादा होने से व्यवस्थाएं संभाल नहीं पा रहे है।


नहीं है शाला दर्पण पर स्कूल प्रोफाइल अपडेट
शिक्षा विभाग सभी विद्यालयों को ऑनलाइन कर एक क्लिक पर सूचना प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है, जबकि इस विद्यालय की शाला दर्पण पर प्रोफाइल तक अपडेट नहीं है। न तो यहां प्रभारी अध्यापक का नाम है और न ही अध्यापकों की सूची है। विद्यालय सूचना के समस्त प्रपत्र खाली है।


कुल 27 बच्चों का नामांकन
विद्यालय में कुल 27 बच्चों का नामांकन है। इनमें दस बालक व 17 बालिकाएं अध्ययनरत है। कई दिनों से विद्यार्थी स्कूल पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन कुछ देर स्कूल आते है और खेलकूद कर वापस चले जाते है। इतना ही नहीं यह विद्यालय पिछले कई दिनों से कागजों में ही संचालित हो रहा है। अध्यापक कागजी खानापूर्ति कर रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर रहे है।


राप्रावि जगदीश की ढाणी में एक अध्यापक की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय में लगी है, दूसरी अध्यापिका मेडिकल के चलते अवकाश पर है। सोमवार को एसडीएम से मिलकर अध्यापक को कार्यमुक्त करने को कहा जाएगा। वैकल्पिक तौर पर लोरवाड़ा के राउमावि के शिक्षकों को भेजा जा रहा है।
कमला बरवाल, मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग