5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा छात्रावास

मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा छात्रावास
less than 1 minute read
Google source verification
 छात्रावास जर्जर अवस्था में।

खण्डार. देवनारायण योजना के तहत बना छात्रावास जर्जर अवस्था में।

खण्डार. उपखण्ड मुख्यालय पर देवनारायण औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के अंतर्गत बनाया गया देवनारायण छात्रावास मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा है। छात्रावास के जर्जर होने के बारे में ़विभाग के उच्चाधिकारियों को पता होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।


नशेडिय़ों का बना अड्डा
आईटीआई छात्रावास दिनों दिन देखरेख के अभाव में जर्जर तो हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही वहां पर नशेडिय़ों का जमावड़ा भी बना हुआ है। जगह जगह शराब की बोतलें पड़ी रहती है।


अतिक्रमण भी हो रहा
आईटीआई परिसर भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ता जा रहा है। परिसर के चारों ओर लोगों ने पत्थर डालकर, नींव खोदकर पक्का निर्माण कर लिया है। छात्र नेता दिनेश गुर्जर ने बताया कि देवनारायण छात्रावास तीन साल से बंद है। इसके चारों ओर चारदीवारी बन जाए तो अतिक्रमण को रोका जा सकता हैं।छात्र नेता खेमराज मीणा ने बताया कि देवनारायण योजना से बने छात्रावास के बंद होने से गरीब छात्रों को कस्बे में महंगे दामों पर कमरा किराए पर लेना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं कॉलेज आने -जाने में भी समस्या खराब होता है। छात्रों ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


करंट से बंद है छात्रावास
छात्र नेता ने बताया कि छात्रावास में सारी सुविधाएं है, लेकिन छात्रावास की बिजली फीटिंग में फाल्ट होने से पूरे छात्रावास में करंट दौड़ता है। इससे छात्रावास को बंद कर ताला लगा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग