5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बयाना से पांच सौ कम्बल लेकर पहुंचे

बयाना से पांच सौ कम्बल लेकर पहुंचे
less than 1 minute read
Google source verification
बयाना से पांच सौ कम्बल लेकर पहुंचे

बयाना से पांच सौ कम्बल लेकर पहुंचे

सवाईमाधोपुर :रामदयाल ठेकेदार, बत्तूलाल ठेकेदार बयाना से कम्बल लेकर मकसूदनपुरा अंडरपास धरना स्थल पर पहुंचे। जहां दोनों की ओर से आंदोलनकारियों को पांच सौ कम्बल बांटे गए।


महिलाओं ने गाए लोकगीत, लोग भी नाचे
गुर्जर आरक्षण आंदोलन के तीसरे दिन भी आंदोलनकारी गुर्जर समाज के लोगों ने रेलवे ट्रेक पर ही गीत गाकर समय गुजारा। सुबह से शाम तक जगह जगह झुंड़ों में लोकगीत गाते व नाचते नजर आए। उधर रविवार को भी बड़ी संख्या मेंं महिलाएं भी पहुंची। महिलाओं ने भी ट्रेक पर लोकगीत गाये। कुछ महिलाएं कर्नल बैंसला के पास पहुंच कर गीत गाने लगी। महिलाओं ने बैंसला से आरक्षण पर चर्चा की।


नहीं थम रही चोरी की वारदातें
खण्डार/नायपुर. खंडार थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। कार्रवाई नहीं होने से चोर बेखौफ वारदात कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में एक दुकान में घुसकर चोरों ने ताले नहीं दीवार को तोड़कर चोरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और उसके कुछ दिनों बाद ही लुटेरों ने एक बद्रीलाल माली के साथ 1 लाख 50 हजार रुपए की लूट की। दो दिन पहले भी पंचायत समिति सदस्य चुन्नीलाल गुर्जर के चोरी हुई थी। इसके अलावा छाण में भी बैंक एटीएम से 13 लाख 84 हजार रुपए की चोरी की वारदात हुई थी, लेकिन किसी भी चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही है। एक ऐसा ही मामला इटावदा, गोठबिहारी में आया है। जहां अज्ञात चोरों ने डायरेक्टर के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग