24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Heatwave: भीषण गर्मी का असर, अब इस जिले में भी बदला स्कूलों का समय

School Timing Update: गर्मी का कहर: बच्चों के लिए राहत, स्कूल खुलने का समय बदल गया, सावधान! आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें स्कूलों को लेकर नया नियम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 22 Apr 2025, 8:39 PM IST

nursery to 12th School opening time changed due to heatwave

School Time Change: राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब राज्य के कई जिलों की तरह सवाईमाधोपुर जिले में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

मंगलवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अब 23 अप्रैल से सत्र समाप्ति तक विद्यालय का समय प्रात: 7:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस परिवर्तन का उद्देश्य बच्चों को दोपहर की तीव्र गर्मी से बचाना है, जिससे हीट वेव और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका को कम किया जा सके।


यह भी पढ़ें: Private Schools: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म और फीस की मनमानी खत्म, शिक्षा विभाग ने कसी कमर

हालांकि शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय स्टाफ तथा उन विद्यालयों में संचालित परीक्षाओं का समय पूर्ववत रहेगा। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई विद्यालय इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि यह फैसला बच्चों के हित में लिया गया है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो और वे सुरक्षित भी रहें। प्रशासन ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की है ताकि इस व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Holiday : क्या परशुराम जयंती पर घोषित राजकीय अवकाश की बदलेगी तिथि, अब उठी मांग, जानें कारण

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग